चार सेटों में होगा बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में चार सेटों में प्रश्नपत्र मिलेंगे। सभी केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र सेट निर्धारित रहेगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र चार सेट में मिलेंगे। आगामी 7 जून को आयोजित होने जा रही बीएड परीक्षा को लेकर यह निर्देश जारी किया गया है। परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर समेत 11 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। बीआरए बिहार विवि को इस परीक्षा के लिए राज्य नोडल विवि बनाया गया है।
परीक्षा केंद्रों की जानकारी
परीक्षार्थियों को जिस नंबर का ओएमआर शीट मिलेगा, क्वेश्चन बुकलेट भी उसी नंबर का होगा। मुजफ्फरपुर जिले में शहरी क्षेत्र में 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र को प्रश्नपत्र का सील पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। पैकेट आधा घंटा पहले केंद्र अधीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और शिक्षकों की उपस्थिति में प्रश्न पुस्तिकाओं के बॉक्स की जांच कर खोला जाएगा। सभी परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई है। प्रवेशपत्र और फोटो पहचानपत्र के बिना परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्र अधीक्षक सभी परीक्षार्थियों की भौतिक रूप से जांच करेंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रतिघंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
प्रवेशपत्र की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। दो प्रति में फोटो युक्त एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है। दोनों प्रति लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा। दोनों प्रतियों पर वीक्षक हस्ताक्षर करेंगे। हस्ताक्षर के बाद शिक्षक द्वारा परीक्षार्थी की प्रति उन्हें वापस कर दी जाएगी। कार्यालय प्रति नोडल यूनिवर्सिटी को भेजी जाएगी। तकनीकी कारण से यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र पर फोटो नहीं रहता है तो उन्हें फोटो चिपकाना होगा। परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
उड़नदस्ता दल की व्यवस्था
सहभागी विश्वविद्यालयों के नोडल ऑफिसर तीन परीक्षा केंद्रों के लिए एक उड़नदस्ता दल बनाएंगे। इसमें विश्वविद्यालय के दो शिक्षक पदाधिकारी शामिल होंगे। उड़नदस्ता अपने विश्वविद्यालय के नोडल ऑफिसर के कार्यालय में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करेंगे और वहां से उपलब्ध कराई गई गाड़ी से आवंटित परीक्षा केन्द्र की ओर जाएंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


