सभी विवि के परीक्षा कार्यक्रम को देखकर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Apr 06, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार में दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तय की जाएगी। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को बीएड का नोडल विवि बनाया गया है। 18 अप्रैल के बाद आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा और परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।

सभी विवि के परीक्षा कार्यक्रम को देखकर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा कार्यक्रम को देखकर तय होगी। इसकी जानकारी देते हुए बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य नोडल अफसर प्रो. संजय कुमार ने बताया कि इस बार बीएड का नोडल विवि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को बनाया गया है।कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर एजेंसी का चयन होगा। इसके लिए जल्द टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर भरने के लिए पांच लाख की राशि तय की गई है। प्रो. संजय ने बताया कि 18 अप्रैल के बाद बीएड में आवेदन के लिए पोर्टल खोले जाने की उम्मीद है।

यह पोर्टल तीन हफ्तों तक खुला रहेगा, ताकि छात्र बीएड में नामांकन के लिए आवेदन कर सकें। बिहार में बीएड कॉलेजों में 37 हजार 300 सीटें हैं। बीआरएबीयू में बीएड में 6200 सीटें हैं। बताया कि प्रवेश परीक्षा के 15 दिन के अंदर रिजल्ट जारी करने की भी तैयारी की जा रही है। परीक्षा में ऑबजेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में आएंगे 181 सवाल :चार वर्षीय बीएड की प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल को पूरे देश में होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) लेगी। इस परीक्षा के आधार पर बीआरएबीयू के एक और पूरे बिहार में पांच बीएड कॉलेजों में नामांकन लिया जाएगा। चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में 181 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें से विद्यार्थियों को 160 सवालों के जवाब देने हैं। यह परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, जेनरल मेंटल एबीलिटी, न्यूमेरिकल एबीलिटी और रिजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।