Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Assembly Elections JD U Candidates Emerge Komal Kumari Claims Ticket from Gaya Ghat
कोमल को जदयू का सिंबल, गायघाट से लड़ेंगी

कोमल को जदयू का सिंबल, गायघाट से लड़ेंगी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में जदयू के दावेदारों में कोमल कुमारी ने गायघाट से चुनाव लड़ने का दावा किया है। कोमल, सांसद वीणा देवी की बेटी हैं और जदयू से टिकट मिलने पर खुश हैं। अन्य दावेदारों में अजीत कुमार और आदित्य...

Oct 15, 2025 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा के बाद अब एनडीए के दूसरे घटक जदयू के दावेदार भी सामने आने लगे हैं। सीटों की रस्साकसी के बीच कोमल कुमारी ने मंगलवार को जदयू से सिंबल मिलने का दावा किया। कहा कि वे गायघाट से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले वह लोजपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रही थी। लेकिन, एनडीए में गायघाट सीट जदयू की झोली में जाने के बाद जदयू ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया है। कोमल वैशाली सांसद वीणा देवी और जदयू के एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह की बेटी है। जदयू से टिकट मिलने पर दोनों ने खुशी जतायी है। दावा किया कि कोमल गायघाट से रिकॉर्ड मत से चुनाव जीतेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर, कोमल ने ‘हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि उन्हें जदयू पार्टी की ओर से सिंबल मिला है। 16 अक्टूबर को नामांकन करेंगी। उन्होंने बताया कि मैट्रिक तक की पढ़ाई बोडिंग स्कूल से हुई है। बारहवीं दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस से किया है। इसके बाद दिल्ली विवि ये अर्थशास्त्र में स्नातक और पुणे से एमबीए किया। बताया कि वर्ष 2019 में राजनीति में प्रवेश किया था। उस वक्त वे वैशाली सांसद वीणा देवी के लिए चुनाव मैनेजमेंट किया था। कांटी से जदयू के टिकट पर लडूंगा: अजीत कांटी विधानसभा सीट से अजीत कुमार ने जदयू से टिकट मिलने का दावा किया है। उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है। बताया है कि सीएमओ में उन्हें बुलाकर सिंबल दिया गया है। मालूम हो कि अजीत कुमार इससे पहले वह कांटी से विधायक रह चुके है। बीते चुनाव में निर्दलीय रहकर राजद के इस्राइल मंसूरी को चुनौती दी थी। हालांकि, वे चुनाव हार गये थे। सकरा से वर्तमान विधायक के बेटे को सिंबल सकरा सुरक्षित विस क्षेत्र से निर्वतमान विधायक अशोक चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार ने दावा किया कि उन्हें जदयू का टिकट मिला है। यह उनके लिए बेहद खुशी की बात है। सकरा क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद से अगर वे विस पहुंचते हैं तो वहां लोगों की आवाज बनेंगे। क्षेत्र के विकास को गति दिलाएंगे। मीनापुर से अजय ने सिंबल मिलने का किया दावा : भाजपा नेता अजय कुशवाहा ने कहा कि वे जदयू की टिकट पर मीनापुर से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जदयू का सिंबल मिलने का दावा किया। कहा है कि वह बिहार के सबसे अधिक मतों की अंतर से चुनाव जीतेंगे। 16 तारीख को उनका नामांकन होगा। उन्होंने बताया चुनाव जीतने के बाद मीनापुर का सर्वांगीण विकास होगा।