16 केंद्रों एईडीओ की परीक्षा आज, 9396 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) परीक्षा मंगलवार को 16 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 9396 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, और कदाचार रोकने के लिए फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता मंगलवार को 16 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 9396 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी कानून-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी। बायोमेट्रिक सत्यापन की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाये गये हैं, ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार को रोका जा सके और नकल की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके।
परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना वर्जित है। व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री भी परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


