ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरन्याय के साथ विकास से बनी बिहार की अलग पहचान: रविंद्र

न्याय के साथ विकास से बनी बिहार की अलग पहचान: रविंद्र

15 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के मामले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम की है। आगामी विधानसभा चुनाव में एकबार फिर न्याय के साथ विकास के बल पर नीतीश...

न्याय के साथ विकास से बनी बिहार की अलग पहचान: रविंद्र
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 14 Feb 2020 02:58 AM
ऐप पर पढ़ें

15 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के मामले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम की है। आगामी विधानसभा चुनाव में एकबार फिर न्याय के साथ विकास के बल पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

जदयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह ने गुरुवार को पानापुर करियात हाईस्कूल के मैदान में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष व सचिवों के प्रशिक्षण सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये बातें कही। बूथ जीतो, विधानसभा जीतो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशरफ अंसारी ने कहा कि हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। सम्मेलन में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

सम्मेलन में संत रविदास, श्रीकृष्ण सिंह व कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने नमन किया। अध्यक्षता राज्य परिषद सदस्य शैलेश कुमार शैलू व संचालन प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब ने किया। वक्ताओं में जिलाध्यक्ष रंजीत सहनी, वीणा यादव, कारी साहु, इरफान अहमद दिलकश, शत्रुघ्न गुप्ता, रामाशंकर सिंह, प्रमोद कुमार, मिथिलेश पासवान, संतोष भास्कर, सचिन्द्र कुशवाहा, हेमंत राज, चंदन पांडेय, इनरदेव राम, आशुतोष ठाकुर, जमील अख्तर भी थे।

वहीं 16 फरवरी को मीनापुर में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर पानापुर भष्मीदेवी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें