Muzaffarpur News: श्रीमद्भागवत कथा में राजा परीक्षित के प्रसंगों का किया वर्णन
By Pallav Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुशहरी प्रखंड के नरसिंहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक राधावल्लभ दास महाराज ने राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग सुनाए। उन्होंने नारद चरित्र, परीक्षित को मिले श्राप, कलियुग के प्रभाव और भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी गई। श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा।

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। प्रखंड के नरसिंहपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक राधावल्लभ दास महाराज ने राजा परीक्षित के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान नारद चरित्र, राजा परीक्षित को मिले श्राप, कलियुग के प्रभाव तथा श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। महाराज ने बताया कि राजा परीक्षित ने जीवन के अंतिम समय में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने गंगा तट पर श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण, संत-महात्माओं के आगमन और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भी वर्णन किया।
इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रसंगों के वर्णन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

