बंगाली समाज ने मनाया बांग्ला नववर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में हरिसभा चौक स्थित वीणा कंसर्ट क्लब में बांग्ला नववर्ष का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नीला बोस ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में तानिया मुखर्जी और अमृत चटर्जी ने प्रस्तुति दी। समाज के प्रमुख सदस्यों ने नए साल की शुभकामनाएं दी।

बंगाली समाज ने मनाया बांग्ला नववर्ष

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित वीणा कंसर्ट क्लब के प्रांगण में बुधवार की शाम बांग्ला नववर्ष मनाया गया। वीणा कंसर्ट क्लब, बिहार बंगाली समिति, हरिसभा दुर्गा पूजा समिति, ओरिएंट क्लब एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन ने मिलकर नववर्ष मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बंगाली समाज के अनिकेत घोष ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन नीला बोस ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आसनसोल के रॉक म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार तानिया मुखर्जी और अमृत चटर्जी ने की। कार्यक्रम के शुरुआत में वीणा कंसर्ट क्लब के सभापति प्रबीर मित्रा, हरिभक्ति प्रदायिनी सभा के सभापति दुर्गापद दास, ओरियंट क्लब के सचिव अरूप कुमार बोस, बिहार बंगाली समिति के सचिव देवाशीष गुहा एवं निखिल भारत बंग साहित्य सम्मलेन के सचिव शुभाशीष बोस ने अपने समाज को नए साल की शुभकामनाएं दी।

मौके पर डॉ. संजीव बोस, डॉ. छंदा बोस, डॉ. देवेंद्र दास, मनीषा दत्ता, झूमा दास, अर्पण बोस, अमरनाथ चटर्जी, चंदन राय, देवाशीष गांगुली आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।