ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरग्रामीण आशाएं कर रहीं हकमारी

ग्रामीण आशाएं कर रहीं हकमारी

ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शहर में काम करने वाली आशा की हकमारी कर रही हैं। वे उनके क्षेत्र की गर्भवतियों का प्रसव करा इसका लाभ उठा ले रही हैं। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत...

ग्रामीण आशाएं कर रहीं हकमारी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 24 Nov 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शहर में काम करने वाली आशा की हकमारी कर रही हैं। वे उनके क्षेत्र की गर्भवतियों का प्रसव करा इसका लाभ उठा ले रही हैं। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत शुक्रवार को शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन डॉ. ललिता सिंह से की। उनका कहना था कि शहरी क्षेत्र की गर्भवती को अस्पताल तक ले आना, गर्भावस्था में दी जाने वाली आयरन की दवाइयां व समय-समय पर जांच कराने का काम उन्हें दिया गया है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र की आशा यहां आकर उनको अपनी ओर कर लेती हैं। इससे उनको लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की। वहीं, सीएस ने उनको जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि पड़ताल के बाद चेतावनी व समय पड़ने पर दोषी के खिलाफ ठोस कदम भी उठाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें