ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरउधम सिंह की जीवनी पाठ्य पुस्तकों में हो शामिल

उधम सिंह की जीवनी पाठ्य पुस्तकों में हो शामिल

अमर शहीद सरदार उधम सिंह के 80वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को नागरिक मोर्चा ने कलमबाग रोड स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया...

उधम सिंह की जीवनी पाठ्य पुस्तकों में हो शामिल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 31 Jul 2020 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

अमर शहीद सरदार उधम सिंह के 80वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को नागरिक मोर्चा ने कलमबाग रोड स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र ऐसे महान सपूत के बलिदान को कभी नहीं भूला सकता। जलियांवाला कांड के दोषी जनरल डायर को मारने के लिए वे लंदन चले गए। उन्होंने जनरल डायर को गोलियों से भून डाला। ऐसे क्रांतिकारी पर राष्ट्र को गौरव है। 31 जुलाई को ही उधम सिंह को लंदन की जेल में फांसी के तख्ते पर चढ़ा दिया गया था। मोर्चा ने उनकी जीवनी को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करने की मांग की है। मौके पर गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरि सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता, रमेश कुमार मिश्र प्रेमी, आरएन झा, विक्रमम जयनारायण निषाद व सरदार योगेन्द्र सिंह सेवादार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें