ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनए मनियारी प्रखंड का बीडीओ ने भेजा प्रस्ताव

नए मनियारी प्रखंड का बीडीओ ने भेजा प्रस्ताव

कुढ़नी बीडीओ ने जिला प्रशासन को कुढ़नी के 14 पंचायतों को काटकर मनियारी प्रखंड बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इन पंचायतों की जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 2.83 लाख है। वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से इन...

नए मनियारी प्रखंड का बीडीओ ने भेजा प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 17 Jul 2019 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कुढ़नी बीडीओ ने जिला प्रशासन को कुढ़नी के 14 पंचायतों को काटकर मनियारी प्रखंड बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इन पंचायतों की जनसंख्या 2011 की जनगणना के मुताबिक 2.83 लाख है। वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से इन पंचायतों की दूरी 15 से 25 किलोमीटर तक है। नया प्रखंड बनने के बाद मुख्यालय से इनकी दूरी छह से आठ किमी रह जाएगी।

कुढ़नी प्रखंड की जिन 14 पंचातयों को नए मनियारी प्रखंड में शामिल करने की अनुशंसा की गई है, उनमें मोहम्मदपुर मोबारक, चैनपुर वाजिद, अमरख, हरपुर बलड़ा, हरिशंकर मनियारी, महंथ मनियारी, छितरौली, रतनौली, सोनबरसा, अख्तियारपुर परैया, शाहपुर मरिचा, पकाही, रघुनाथपुर मधुबन व किनारू पंचायत शामिल हैं। वर्तमान प्रखंड मुख्यालय से इन पंचायतों की दूरी 15 से 25 किलोमीटर है। पंचायतों की आबादी 20 हजार से अधिक होने के कारण इनको मिलाकर नया प्रखंड बनाने की अनुशंसा की गई है। इस प्रखंड के निर्माण की अनुशंसा पूर्व में भी की गयी थी। वहीं, हाल में ही राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने विधानसभा में कहा है कि राज्य में किसी भी प्रखंड या अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव लंबित नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें