ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबवाल : मुरौल में पूसा के छात्र की गोली मार हत्या, पुलिस पर हमला

बवाल : मुरौल में पूसा के छात्र की गोली मार हत्या, पुलिस पर हमला

मुरौल प्रखंड के नेमोपुर में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग में 21 वर्षीय छात्र की गोली मार हत्या कर दी गई। उसके सीने व दाहिने बाजू में गोली लगी है। दो बाइक सवार चार अपराधी वारदात को अंजाम देकर पूसा की ओर...

बवाल : मुरौल में पूसा के छात्र की गोली मार हत्या, पुलिस पर हमला
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 01 Jun 2019 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरौल प्रखंड के नेमोपुर में शुक्रवार को प्रेम-प्रसंग में 21 वर्षीय छात्र की गोली मार हत्या कर दी गई। उसके सीने व दाहिने बाजू में गोली लगी है। दो बाइक सवार चार अपराधी वारदात को अंजाम देकर पूसा की ओर फरार हो गए। मृतक राजा कुमार सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के पूसा थाना के पूसा भराओ गांव निवासी नागेश्वर राय का पुत्र था। वह बीए का छात्र था। घटना के वक्त वह ढोली बाजार से वापस घर लौट रहा था। उसके पिता कृषि विवि पूसा के कर्मी हैं। देर रात छात्र के पिता का बयान दर्ज कर लिया गया।

घटना से गुस्साए लोगों ने पूसा में लाश को सड़क पर रख बवाल किया। समझाने गई पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से प्रहार करने के साथ रोड़े भी बरसाये। भीड़ ने खदेड़कर पूसा के बीडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में पूसा के बीडीओ राकेश रौशन, थाना अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, दारोगा दिलीप सिंह, एएसआई मनंजय कुमार, आरक्षी अजय ठाकुर, सिंघेश्वर मंडल, चौखीलाल मंडल जख्मी हो गए। सूचना पर सदर एसडीओ एके मंडल व सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। एसडीओ व डीएसपी कैंप कर रहे हैं।

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में प्रेम-प्रसंग में छात्र की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है। वैसे पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें