ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगरीब व शोषितों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे बालदेव महतो: शंकर

गरीब व शोषितों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे बालदेव महतो: शंकर

मोतीपुर, एक संवाददाता। बालदेव महतो के आदर्शों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया...

गरीब व शोषितों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे बालदेव महतो: शंकर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 11 Nov 2022 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मोतीपुर, एक संवाददाता।

बालदेव महतो के आदर्शों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। ये बातें पूर्व एमएलसी बालदेव महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बगही गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश महासचिव शंकर महतो ने कही।

उन्होंने कहा कि बालदेव महतो ने शोषित वर्ग के उत्थान के लिए सरकारी नौकरी छोड़ कर समाजसेवा में जुट रहे। जीवन के अंतिम क्षणों तक वे गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। अनिल महतो ने बालदेव महतो को अति पिछड़ों का मसीहा बताया। मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद केसरी ने कहा कि बालदेव बाबू हमेशा पिछड़ो की आवाज व हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करते हुए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार ने की। जिप सदस्य रेणु देवी, आलोक कुमार उपाध्याय, पंकज तिवारी, बिरजू महतो, अवधेश साह, दशरथ महतो, लालबाबू महतो आदि ने संबोधित किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े