बंदरा में बागमती से तबाही, बूढ़ी गंडक बांध में रिसाव से दहशत

Jul 29, 2020 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बंदरा में बागमती से तबाही, बूढ़ी गंडक बांध में रिसाव से दहशत

बंदरा में बागमती से तबाही, बूढ़ी गंडक बांध में रिसाव से दहशत

प्रखंड में बागमती व बूढ़ी गंडक के बाढ़ का प्रकोप जारी है। प्रखंड के हत्था व मुन्नी बैंगरी पंचायत के सभी गांव जलमग्न हैं। प्रखंड मुख्यालय से दोनों पंचायत का सड़क सम्पर्क भंग है। धरातल पर कहीं भी राहत व बचाव कार्य शुरू नहीं है। नूनफारा, रतवारा, तेपरी, मतलुपुर के नए इलाकों में बागमती के बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। वहीं बूढ़ी गंडक का दबाव भी काफी तेज है। सिमरा काली स्थान के निकट रिसाव होने लगा है। बड़गाव में करैला बांध चौक पर रिसाव के बाद बांध की मरम्मत की जा रही है। तेपरी में जर्जर बांध की मरम्मती शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। हरपुर व रतवारा में सलुईस गेट की मरम्मती के बाद भी हल्की रिसाव से स्थानीय बस्तियों में जलजमाव है। स्थानीय ग्रामीणों के दौरान पास के तटबंधों पर रतजगा कर रहे हैं। अधिकारियों के प्रति आक्रोश और बाढ़ आपदा का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सिमरा सुहरगंज के निकट बांध मरम्मती व राहत बचाव कार्य करने की मांग को लेकर बाढ़ पीड़ितों ने सड़क जामकर प्रदर्शन भी किया। सकरी मन गांव के विस्थापितों को सामुदायिक किचन में खाना नहीं मिलने से बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।