बैडमिंटन : एकल वर्ग में हर्षित व मिदहत विजेता

Feb 20, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में एलएस कॉलेज क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष एकल में हर्षित कुमार सिंह ने विजेता का खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में स्वेताभ वत्स को हराया। महिला एकल वर्ग में मिदहत रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि शुभाली कुमारी उपविजेता रहीं। निर्णायक समरेश कुमार और मुस्कान साहनी थे।

बैडमिंटन : एकल वर्ग में हर्षित व मिदहत विजेता

मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में हर्षित कुमार सिंह ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने स्वेताभ वत्स को पराजित किया। महिला एकल वर्ग में मिदहत रहमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभाली कुमारी उपविजेता रहीं। निर्णायक समरेश कुमार एवं मुस्कान साहनी थे। मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राय, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम एवं क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे। डॉ. अनुपम ने बताया कि शुक्रवार से महिला एवं पुरुष कैरम प्रतियोगिता भी शुरू हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।