नववर्ष पर शुक्रवार को बाबा श्याम का भवय शृंगार किया गया। इसके बाद काफी संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। दिन में श्री श्याम महिला मंडल ने राधा देवी बंका की अगुवाई में भजन-कीर्तन किया। इसमें मुख्य रूप से सीमा सर्राफ, गायत्री बंका, रेणु धानुका, मधु बारोलिया, संगीत सर्राफ, मधु टेकड़ीवाल शामिल हुईं। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु घंटों झूमते रहे।
वहीं, संध्या में मंदिर परिवार की ओर से विजय जगनानी, महेश शर्मा, अशोक खेतान, अंशु केडिया, सोहन अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बाबा को तरह-तरह के व्यंजनों व फलों का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल ढंढ़ारिया, पप्पू सिंगानिया, आलोक शर्मा, राघव सर्राफ, विनोद बंका, संजय मरोदिया, अनूप बंका, कन्हैया खंडेलिया, जगदीश बंका, कुणाल सरावगी व नवीन चाचान भी थे।