
बाबा आम्टे की मनाई 18वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर में बाबा आम्टे की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा आम्टे ने कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया और महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए।
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा आम्टे सेन्टर फॉर पर्सनालिटी डेवलपमेंट के तत्वावधान में सोमवार को बाबा आम्टे की 18वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन खुदीराम बोस स्मारक स्थल कंपनीबाग में किया गया। मौके पर आए लोगों ने बाबा आम्टे के चित्र पर श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष राम बाबू ने कहा कि बाबा आम्टे ने अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित कर दी। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारा। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना उनके जीवन का उद्देश्य रहा। उन्होंने भारत को एकसूत्र में बांधने के लिए 1985-88 के बीच देश के हजारों नौजवानों के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी एवं अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो आंदोलन के तहत साइकिल यात्रा निकाली।
सामाजिक कार्यकर्ता मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज के राजनेता जहां देश को लूट रहे हैं। वहीं, बाबा आम्टे, खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चाकी देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैप्टन राहुल कुमार, पूर्व कैप्टन रूपेश कुमार, नवीन कुमार, पूजा कुमारी, रश्मि प्रिया, नसीमा परवीन, मेंहजबी, जीनत अफरोज, कृति, मोहित कुमार, रणधीर कुमार, विक्रम कुमार, आयुष कुमार, सत्यम कुमार, नितेश कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, राणा देवी दयाल आदि शामिल रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




