ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरआयुष्मान भारत में गोल्डेन कार्ड बनने की रफ्तार धीमी

आयुष्मान भारत में गोल्डेन कार्ड बनने की रफ्तार धीमी

सदर अस्पताल स्थित आयुष्मान भारत सहायता केन्द्र में धीमी गति से गोल्डेन कार्ड बनने पर कई लाभुकों ने बुधवार को आपत्ति की। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत...

आयुष्मान भारत में गोल्डेन कार्ड बनने की रफ्तार धीमी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 26 Sep 2018 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर अस्पताल स्थित आयुष्मान भारत सहायता केन्द्र में धीमी गति से गोल्डेन कार्ड बनने पर कई लाभुकों ने बुधवार को आपत्ति की। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की। शेखपुर ढाब की कंचन माला ने कहा कि कई महिलाएं आयी थीं। सहायता केन्द्र बंद था। हालांकि, ऑपरेटर ने बताया कि वह खाना खाने के लिए चला गया था। इसके कारण कुछ देर के लिए बंद था। सर्वर स्लो चल रहा है। इसके कारण एक दिन में दस कार्ड ही बन पा रहे हैं। तकरीबन 30 से 40 की संख्या में लाभुक आ रहे हैं। डीएस डॉ. एनके चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय सर्वर ही स्लो है। इसके कारण थोड़ी परेशानी है। हर रोज सहायता केन्द्र की जांच हो रही है। बंद होने की बात गलत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें