कृषि में नवाचार की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जल-जीवन-हरियाली मिशन 2026 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कम पानी में अधिक उत्पादन के लिए कृषि नवाचारों पर चर्चा की गई। विभिन्न वक्ताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन 2026 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय कम पानी में अधिक उत्पादन: कृषि नवाचारों से बदलता परिदृश्य था।कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ. ब्रजभूषण चौधरी ने मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कम पानी में अधिक उत्पादन की तकनीकों, आधुनिक कृषि नवाचारों तथा बिहार के कृषि परिदृश्य में इनके महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. सेराज, प्रो. नासीर अख्तर, डॉ. मदन कुमार एवं प्रो. संतोष कुमार प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बिहार के संदर्भ में जल संरक्षण आधारित कृषि पद्धतियों की उपयोगिता और आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्विज, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डिस्कशन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


