वीबी जीराम जी से 125 दिन का मिल रहा रोजगार : विधायक
डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार भवन में 'विकसित भारत' पर विशेष जागरूकता कार्यकम आयोजित हुआ। विधायक आदित्य कुमार ने 125 दिनों का रोजगार और प्रधानमंत्री मोदी के विकास विजन की बात की। बीडीओ ने सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत हुए और पौधरोपण किया गया।
सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार भवन में शनिवार को ‘विकसित भारत’ विषय पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें सकरा विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि विकसित भारत जीराम जी द्वारा किसानों को 125 दिनों का रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसिक भारत @2047 को साकार करने में इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। सरकार गरीबों को पांच किलो मुफ्त अनाज दे रही है। सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है। वहीं, बीडीओ ने कहा कि विकसित भारत बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। इस दौरान मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध जादूगर एके सरकार ने विकसित भारत बनाने का संदेश दिया। इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीतामढ़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सकरा विधायक, बीडीओ मनोज कुमार तथा जीविका के बीपीएम मो. कैफुल्लाह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। अतिथियों का क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने अंगवस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस मौके पर जावेद अंसारी, ग्यास अख्तर आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



