सैनिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त विधिक सहायता

Dec 21, 2025 09:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में वीर परिवार सहायता योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिक, उनके परिवार और महिलाएं शामिल हुईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री ने कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की, जो बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

सैनिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त विधिक सहायता

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से वीर परिवार सहायता योजना के अंतर्गत पंचायत भवन भगवानपुर में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम किया गया।�� इसमें बड़ी संख्या में जिले के पूर्व सैनिक, उनके परिवारजन तथा अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री ने की। उन्होंने उपस्थित सैनिक परिवारों को संबोधित करते हुए बताया कि सैनिक व पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों की किसी भी विधिक समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णतः मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराती है।� उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में प्राधिकरण ने पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

जो संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी परामर्श व सहायता प्रदान करेंगे। जयश्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से बाल विवाह के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।� उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।�कार्यक्रम में भगवानपुर पंचायत के मुखिया भोला राय, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मी मनोज झा एवं कुश मिश्रा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दीनबंधु शाही, संयोजक मनोज कुमार सिंह, भगवानपुर शाखाध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा, मोतीपुर शाखाध्यक्ष कृष्णा सिंह, महासचिव बीरेंद्र कुमार सहित राम नरेश ठाकुर, अमितेश कुमार, रणविजय कुमार, करण कुमार त्रिवेदी, एसएन मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, सुधीर चौधरी, प्रभात कुमार सिंह, उमेश पांडेय, राणा प्रताप सिंह, संतोष कुमार पांडेय, बिंदेश्वर ठाकुर, दिवाकर सिंह आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;