राजधानी समेत नौ ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बदली
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड पर पिलखुआ-कुचेसर रोड स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम शुरू हुआ है। इसके कारण 16 जून तक कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें विलंब से चलेंगी, जबकि कुछ के ठहराव रद्द कर दिए गए हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के पिलखुआ-कुचेसर रोड स्टेशन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम सोमवार से शुरू हो गया। इस कारण 16 जून तक कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें विलंब से चलेंगी और कुछ का ठहराव रद्द किया गया है।उत्तर रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, 15725 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार 13 जून, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर 15 जून, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ 15 जून, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस 14 जून को लखनऊ-मुरादाबाद की जगह लखनऊ-कानपुर-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी। ये ट्रेनें मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों पर नहीं जाएगी।इसके अलावा, 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 7 व 14 जून, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी 8 जून को 150 मिनट विलंब से चलेगी।
वहीं, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर 7, 8 व 14 जून को मुजफ्फरपुर से 90 मिनट देरी से खुलेगी। 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 16 जून को आनंद विहार से 90 मिनट लेट खुलेगी। वहीं, 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 6, 7, 12 व 13 जून को रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


