Muzaffarpur News: स्कूटी से बचने में ऑटो पलटा, दो जख्मी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मीनापुर में मंगलवार सुबह एक स्कूटी से बचने के प्रयास में ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। स्कूटी सवार मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।

Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाने के धरमपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह स्कूटी से बचने में ऑटो पलट गया। इसमें ऑटो सवार दो लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। स्कूटी सवार भागने में सफल रहा। थानेदार अंजली कुमारी ने बताई कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है।


