
कपड़ा व्यवसायी से 3 लाख रुपये लेकर ऑटो चालक फरार, पुलिस ने किया अलर्ट जारी
मुजफ्फरपुर में एक कपड़ा व्यवसायी सूरज प्रसाद यादव ने ऑटो चालक पर तीन लाख रुपये और सामान चुराने का आरोप लगाया है। रविवार को, जब वह जंक्शन पर सामान उतारने गए, ऑटो चालक एक बैग और सूटकेस लेकर फरार हो गया...
शहर के स्टेशन रोड पर रविवार दोपहर कपड़ा व्यवसायी का तीन लाख रुपये लेकर ऑटो चालक फरार हो गया। रुपये के साथ चालक एक बैग व एक सूटकेस भी लेकर चंपत हो गया। पीड़ित कपड़ा व्यवसायी भागलपुर निवासी सूरज प्रसाद यादव ने मामले में नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वह पुलिस लाइन के पास रहकर कपड़ा का व्यवसाय करते हैं।

रविवार को उनको अपने अन्य साथियों के साथ भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी नकटोलिया स्थित अपने गांव जाना था। मुजफ्फरपुर जंक्शन आने के लिए उन्होंने एक ऑटो रिजर्व किया था और सारा सामान उस पर लोड करा दिया था। जंक्शन पहुंचने के बाद तीन बैग उतारकर वह उसे अंदर रखने गए। वापस आने पर देखा कि एक बैग और एक सूटकेस लेकर ऑटो चालक फरार हो गया है।
वहीं, सूटकेस में तीन लाख रुपये नकद समेत अन्य जरूरी सामान थे। नगर थानेदार कमलेश कुमार ने तत्काल जांच शुरू करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है और पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले चालक और ऑटो की पहचान के लिए स्टेशन रोड व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


