
ऑटो चालक ने युवती को सड़क किनारे फेंका
संक्षेप:
मुशहरी में एक ऑटो चालक ने बेहोश युवती को फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार, युवती के मुंह से बदबू आ रही थी और यह वही युवती है जिसे आठ मार्च को...
Sep 04, 2025 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुशहरी। भटौलिया-रोहुआ राजाराम चौर में बुधवार की देर शाम ऑटो चालक ने बेहोशी की हालत में युवती को फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने पीएचसी से एंबुलेंस मंगवाकर पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक सतीश प्रसाद ने बताया कि युवती के मुंह से बदबू आ रही थी। पीएचसी में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि आठ मार्च को इसी युवती को नशे की हालत में प्रह्लादपुर में फेंका गया था। युवती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




