औराई में आपसी विवाद में मारपीट
औराई थाना क्षेत्र के राजखंड पश्चिमी टोले में सोमवार शाम आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में 70 वर्षीय सिद्धेश्वर सिंह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पीएचसी में भर्ती...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 22 Jul 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें
औराई थाना क्षेत्र के राजखंड पश्चिमी टोले में सोमवार शाम आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में 70 वर्षीय सिद्धेश्वर सिंह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट की गई है। उन्होंने पड़ोस के लोगों पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है।