Muzaffarpur News: डीहजीवर की टीम टी-5 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: औराई में राम जेवर हाईस्कूल के खेल मैदान पर शनिवार को टी-5 पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। आलमपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 54 रन बनाए, जबकि डीहजीवर ने 6 विकेट खोकर 4.3 ओवर में टार्गेट हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड के राम जेवर हाईस्कूल के खेल मैदान में शनिवार से औराई टी-5 पंचायत क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मैच खोला गया। इसमें डीहजीवर की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आलमपुर की टीम ने पांच ओवर में 54 रन बना विरोधी टीम को 55 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में डीहजीवर की टीम ने 6 विकेट खोकर 4.3 ओवर में मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक मो. हजारी ने सम्मानित किया।


