Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAttempted Rape of Minors in Goroul One Arrested Search for Accomplice
गोरौल में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

गोरौल में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

संक्षेप:

गोरौल के एक गांव में दो मनचले लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियां शोर मचाकर भाग निकलीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश...

Sep 02, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

गोरौल, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मनचले लड़कों ने घर से बाजार जा रही दो नाबालिग लड़की को गलत नीयत से बगल के बगीचा में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियां किसी तरह से वहां से शोर मचाते हुए भाग निकलीं। घटना की शिकायत के बाद गोरौल पुलिस ने केस दर्ज कर दो में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दोनों लड़कियां बाजार से समान लेने साइकिल से जा रही थीं। इस दौरान गांव के दो मनचले ने उनको रोका और उनका मुंह बंद कर बगल के बगीचा में ले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां उनसे दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियों ने किसी तरह से वहां से भागकर जान बचाई। वहीं, थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि लड़की की ओर से बताई गई पहचान के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया कि दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं।