ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुशहरी में दुष्कर्म का प्रयास, दंपती को पीटा

मुशहरी में दुष्कर्म का प्रयास, दंपती को पीटा

मुशहरी थाने के एक गांव में गुरुवार की शाम युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर...

मुशहरी में दुष्कर्म का प्रयास, दंपती को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 29 Nov 2019 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुशहरी थाने के एक गांव में गुरुवार की शाम युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। बचाने पहुंचे उसके पति को भी पीटा। जख्मी दंपती को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसकेएमसीएच पुलिस चौकी में बयान दर्ज कराया है। उसने पड़ोस के युवक को आरोपित किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी। पति पास में दुकान गए थे। इस दौरान आरोपित युवक घर में घुस आया। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। कपड़ा भी फाड़ दिया। इधर, एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के इंचार्ज सुमन झा ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट के आरोप में बयान दर्ज कराया है। बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेज दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें