महिला को जान से मारने का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

गोरौल के विशुनपुर अड़रा गांव में सीमा देवी ने अपने ससुरालवालों पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पति शिवम कुमार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शादी के बाद से ससुरालवाले बाइक की मांग कर रहे थे और इनकार करने पर मारपीट करते थे।

महिला को जान से मारने का प्रयास

गोरौल। विशुनपुर अड़रा गांव में महिला को जान से मारने का प्रयास किया गया। उसे ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता सीमा देवी ने केस दर्ज कराया है। इसमें पति शिवम कुमार, जयमंगल महतो, अवधेश कुमार, मुनिया देवी सहित सात लोगों को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि बहादुरपुर निवासी शिवम कुमार के साथ 2019 में शादी हुई। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुरालवाले बाइक की मांग करने लगे। इनकार करने पर मारपीट करने लगे। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति शिवम दूसरा विवाह कर लिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।