Muzaffarpur News: निर्माण कार्य करा रहे युवक पर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता में बीते दिनों एक युवक बिट्टू कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर आए और परिवार को घेरकर बेरहमी से मारपीट की। मामले में स्थानीय लोगों ने दखल देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Muzaffarpur News: निर्माण कार्य करा रहे युवक पर जानलेवा हमला

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। कच्चीपक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित बिट्टू कुमार ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और पूरे परिवार को घेरकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद घायलों का एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।