Muzaffarpur News: सकरा में उत्पाद टीम पर हमला, धंधेबाज को छुड़ाया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर शराब धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया। हमलावर एक धंधेबाज को छुड़ाकर भगा ले गए। इस दौरान टीम के वाहन में तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास भी हुआ। पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सभी भाग गए।

Muzaffarpur News: सकरा में उत्पाद टीम पर हमला, धंधेबाज को छुड़ाया

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर शराब धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। मौके से हिरासत में लिए गए एक धंधेबाज को भी छुड़ा लिया। उसके पास से शराब की बोतल भी मिली थी। उपद्रवी उसे साथ लेकर भाग निकले। इस दौरान उत्पाद विभाग के वाहन में तोड़फोड़ और आगजनी का भी प्रयास किया गया।

हमले की सूचना

सूचना मिलने पर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। यह देखकर सभी उपद्रवी भाग निकले। उत्पाद विभाग की टीम को सुरक्षित वहां से थाने पर ले जाया गया। इस हमले में कोई पदाधिकारी व जवान चोटिल नहीं हुआ। घटना को लेकर उत्पाद विभाग के एएसआइ उपेंद्र मंडल ने सकरा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें धंधेबाज पंकज ठाकुर समेत पांच को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। आरोपितों में डायल 112 के चालक का नाम शामिल होने की भी चर्चा है।

पुलिस सक्रियता

डीएसपी पूर्वी-एक मनोज कुमार ने बताया कि इसका सत्यापन किया जा रहा है। बताया कि बीते 31 अगस्त को उत्पाद विभाग के एएसआइ उपेंद्र मंडल को शराब की होम डिलीवरी करने की सूचना मिली थी। इस आधार पर उन्होंने टीम के साथ रूपनपट्टी चौक पर छापेमारी की। इस दौरान बाइक सवार धंधेबाज पंकज को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से शराब की बोतल मिली। पूछताछ में पता लगा कि वह होम डिलीवरी करता है। उसे हिरासत में लेकर वाहन में बैठाया गया। तभी सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष वहां जुट गए। जमकर हंगामा करने लगे। आरोपित धंधेबाज को वाहन से उतार लिया। टीम का घेराव कर गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे। कुछ उपद्रवी वाहन को आग के हवाले करने की बात कह रहे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिए गए आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया तो जमकर धक्का-मुक्की की गई। सभी आरोपित को छुड़ाकर वहां से भाग निकले।

प्रश्नोत्तर

✦इस घटना में किस विभाग की टीम पर हमला हुआ?−
इस घटना में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: सकरा में उत्पाद टीम पर हमला, धंधेबाज को छुड़ाया