गोरौल में मुखिया से मारपीट, हथियार भिड़ाकर कागजात और पैसे छीने
गोरौल के भानपुर बरेवा ग्राम पंचायत के मुखिया राजेश कुमार के साथ बुधवार को मारपीट की गई। आरोप है कि पवन ठाकुर और छोटू कुमार ने पंचायत से संबंधित कागजात और 5000 रुपये छीन लिए। राजेश कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की भानपुर बरेवा ग्राम पंचायत के मुखिया राजेश कुमार के साथ बुधवार को मारपीट की गई। हथियार भिड़ाकर पंचायत से संबंधित कागजात और पैसे छीन लिए। मामले को लेकर रामदासपुर निवासी मुखिया राजेश कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें पवन ठाकुर एवं छोटू कुमार को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत भवन से पंचायत के कार्यों का निबटारा कर घर लौट रहे थे। इस बीच देखा कि कुछ लोग कचरा प्रबंधन यूनिट का ताला खोलकर अंदर घुसे हुए थे। विरोध करने पर सभी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की।
पॉकेट से पांच हजार रुपया व पंचायत से संबंधित कागजात छीन लिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


