मुशहरी : आशा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
By Pallav Kumar
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुशहरी में पीएचसी की आशाओं ने 10 महीने से बकाया मानदेय और अन्य तीन मांगों के समर्थन में धरना दिया। आशाओं का कहना है कि सरकार समय पर मानदेय नहीं दे रही है और रिटायरमेंट की आयु सीमा 65 वर्ष करने की मांग की। धरना तबतक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं।

मुशहरी। पीएचसी में गुरुवार को बकाया मानदेय भुगतान समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आशा धरने पर बैठ गई। प्रणिता ठाकुर ने बताया कि करीब 10 महीने से मानदेय बकाया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बावजूद सरकार समय पर मानदेय नहीं देती है। आशा के रिटायरमेंट की आयु सीमा 65 वर्ष हो। बताया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। सुनीता कुमारी, कामिनी कुमारी, संजू देवी, मुनिता कुमारी, अंचला कुमारी, पूनम कुमारी आदि थे।
ये भी पढ़ें:मुशहरी : आशा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
लेखक के बारे में
Pallav Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


