Muzaffarpur News: मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी आशा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी। इसका निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। जांच के साथ मरीज के इलाज और फॉलोअप की भी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी। इसका निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। जांच के साथ मरीज के इलाज और फॉलोअप की भी निगरानी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक-सह-राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एनके सिन्हा ने सभी सिविल सर्जनों और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। हर साल बिहार की 5 से 7% आबादी की ब्लड जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रांसमिशन सीजन और त्योहारों के दौरान घर-घर जांच होगी। डेंगू की सक्रिय खोज, डीबीसी, कालाजार और आईआरएस/फोकल स्प्रे अभियान के दौरान भी मलेरिया संदिग्धों की पहचान की जाएगी।
संदिग्ध मरीज मिलने पर 24 घंटे के अंदर नजदीकी पीएचसी पहुंचाना होगा। हर महीने आशा दिवस पर अभियान की समीक्षा होगी।


