मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता आज हड़ताल पर
Feb 11, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में सभी आशा कार्यकर्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी। भुगतान में देरी और औद्योगिक संबंधों के मुद्दों का विरोध करते हुए, उन्होंने 26 हजार वेतन और कोरोना के समय के बकाए का जल्द भुगतान करने की मांग की है। प्रदर्शन भी होगा।

मुजफ्फरपुर। जिला सहित सूबे की सभी आशा कार्यकर्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगी। आशा कार्यकर्ता संघ की जिला सचिव अनीता शर्मा ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन भी करेंगी। बताया कि भुगतान में देरी के अलावा औद्योगिक संबंध सहित की धारा 62 (1) को लागू करने का भी वे विरोध कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को 26 हजार वेतन देने व कोरोना के समय के बकाए का जल्द से जल्द से भुगतान की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


