आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में चल रही बैठक को कराया ठप

Feb 12, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने भुगतान में देरी और अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल की। उन्होंने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बैठक को बाधित किया और सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन और पेंशन की मांग की। हड़ताल का असर प्रखंड मुख्यालयों पर भी देखा गया।

आशा कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में चल रही बैठक को कराया ठप

मुजफ्फरपुर, प्रसं। भुगतान में देरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले की आशा कार्यकर्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहीं। मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ता सुबह सदर अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हो रही बैठक को ठप करा दिया। आशा कार्यकर्ता संघ की जिला सचिव अनीता शर्मा ने बताया कि केंद्रीय श्रमिक से संबद्धन आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ता और वैक्सीन कूरियर हड़ताल पर हैं। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लंबे समय से उनको राशि का भुगतान नहीं किया है। इससे उनको घर चलाने में परेशानी हो रही है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता ने उनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 45वें और 46वें प्रस्ताव को लागू करने, 26 हजार रुपये मासिक वेतन देने और 30 हजार रुपये पेंशन के प्रावधान की मांग उठाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हड़ताल पर गईं आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।