Muzaffarpur News: कलाकार पर जानलेवा हमला, बयान दर्ज
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कलाकार मोनी खान पर जानलेवा हमला हुआ। कार्यक्रम के बाद घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे लोहे की रॉड और दबिया से हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फटा और हाथ टूट गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मोनी ने हमलावरों पर पैसे मांगने और नशे के कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कलाकार मोनी खान पर जानलेवा हमला मामले में बुधवार को मिठनपुरा पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। बयान में उसने बताया कि मंगलवार शाम तीनकोठिया मोहल्ले में कार्यक्रम के बाद घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे रोककर लोहे की रॉड और दबिया से हमला कर दिया। हमले में सिर फट गया और हाथ टूट गया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मोनी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पैसे मांगे और नशे के अवैध कारोबार में शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।


