ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकेंद्रीय विद्यालय में आठवीं में होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई

केंद्रीय विद्यालय में आठवीं में होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई

केंद्रीय विद्यालय के बच्चे आठवीं कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई पढ़ेंगे। नई तकनीक से बच्चों को जोड़ने को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह निर्णय लिया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से इस...

केंद्रीय विद्यालय में आठवीं में होगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाताThu, 18 Jun 2020 10:31 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय के बच्चे आठवीं कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई पढ़ेंगे। नई तकनीक से बच्चों को जोड़ने को लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह निर्णय लिया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 से इस पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा। इसके लिए केवीएस ने सभी स्कूलों को 8वीं क्लास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स शुरू करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ नामांकन करने के लिए कहा है। इस संबंध में सभी केंद्रीय विद्यालय को गाइडलाइन जारी किया गया है। इसके तहत सभी केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य 30 जून से पहले सीबीएसई के साथ अपने विद्यालय का नामांकन कराएंगे।
केवीएस ने निर्देश दिया है कि सीबीएसई इस कोर्स के एफिलिएशन और रजिस्ट्रेशन के लिए फी नहीं लेगा। इस कोर्स की पढ़ाई सीबीएसई और इंटेल कंपनी के सहयोग से होगी। संगठन ने सभी केंद्रीय विद्यालयों से उन सभी शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जो इस कोर्स को पढ़ाएंगे। इन सभी शिक्षकों को इंटेल व सीबीएसई के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग चरणों में ट्रेनिंग दी जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय गन्नीपुर के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इसके लिए शिक्षकों की सूची भेजी जा रही है। इस कोर्स के शुरू होने से बच्चों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। साइबर से संबंधित चीजों के साथ ही उन्हें हिडेन सीसीटीवी को पहचानने के साथ रोबोटिक्स आदि के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इससे बच्चे सजग भी होंगे और उन्हें आगे कैरियर के तौर पर भी मदद मिलेगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें