अस्पताल में आग : पीड़ितों से मिले दानापुर सब एरिया के सैन्य अधिकारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के पीड़ित पूर्व सैनिक ईश्वर ठाकुर के परिजनों से सेना के कर्नल अरुण लाल मिले। उन्होंने गीता देवी की मौत और राधा देवी के जीवित बचने की जानकारी ली। कर्नल ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया और घटना की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने की बात कही।

अस्पताल में आग : पीड़ितों से मिले दानापुर सब एरिया के सैन्य अधिकारी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड में पीड़ित पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने मंगलवार को सेना के दानापुर सब एरिया के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल अरुण लाल पहुंचे। अग्निकांड में कथैया के दिस्तौलिया निवासी पूर्व सैनिक ईश्वर ठाकुर की पत्नी गीता देवी की मौत हो गई थी, जबकि मुशहरी के छपरा मेघ के पूर्व सैनिक संतोष कुमार की मां राधा देवी बाल-बाल बची थीं। कर्नल ने ईश्वर ठाकुर से गीता देवी की बीमारी और फिर हादसे में मौत की पूरी जानकारी ली।बताया जाता है कि कर्नल दोपहर सवा एक बजे सैन्यधिकारियों, पॉली क्लिनिक प्रभारी सह निदेशक ग्रप कैप्टन बसंत कुमार, पूर्व वायु सैनिक आनंद कुमार, बीरेंद्र कुमार के साथ ईश्वर ठाकुर के घर पहुंचे।

वहां आधा घंटा से अधिक तक बैठे। उन्होंने पूर्व सैनिक की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद छपरा मेघ निवासी 85 वर्षीय राधा देवी के घर पर पहुंचे। राधा देवी ने पूरी घटना का वृतांत कर्नल को बताया। वह कैसे आईसीयू से अपने हाथों में लगे चिकित्सकीय उपकरण हटाकर निकली, यह बताया। राधा देवी की आपबीती सुनकर कर्नल भी हतप्रभ रह गये। यहां करीब 40 मिनट तक कर्नल रुके। फिर चक्कर मैदान स्थित पॉली क्लिनिक के लिए रवाना हो गये। बताया जाता है कि इसकी रिपोर्ट कर्नल अरुण लाल सैन्य मुख्यालय को भेजेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।