युवक के पैर में गोली मारकर बाइक लूटी
मड़वन में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक के पैर में गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। युवक कांटी थाना क्षेत्र का निवासी है और वह काम से लौट रहा था। बदमाशों ने बाइक की चाबी मांगी, मना करने पर गोली मारी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

मड़वन। करजा थाना क्षेत्र के रूपौली चौक पर बुधवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मारकर बाइक लूट ली। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक कांटी थाना क्षेत्र के चकबड़कुरवा पानापुर हवेली का बताया जाता है। वह जूरन छपरा से काम कर घर लौट रहा था। रूपौली चौक पर पान खाने के लिए रुका था, तभी दो बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। पहले युवक से बाइक की चाबी मांगी। मना करने पर एक बदमाश ने पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश युवक की बाइक लेकर फरार हो गए।
सूचना पर करजा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


