Muzaffarpur News: निजी स्कूल के गेट पर 18 राउंड फायरिंग, संचालक से 50 लाख रंगदारी मांगी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: कांटी (मुजफ्फरपुर) में चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के गेट पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग की। संचालक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई। सीसीटीवी में दो बदमाश हेलमेट पहने हुए दिखे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Muzaffarpur News: निजी स्कूल के गेट पर 18 राउंड फायरिंग, संचालक से 50 लाख रंगदारी मांगी

Muzaffarpur News: कांटी (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल के गेट और चहारदीवारी पर रविवार अहले सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने गेट पर पर्चा चिपकाकर संचालक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी है। सीसीटीवी में हेलमेट पहने दो बदमाश दिखे हैं। दोनों युवक कुर्ता पहने हुए हैं। दोनों बदमाश काला हेलमेट लगाए हुए थे। दोनों पिस्टल से गेट के सामने खड़े होकर फायरिंग की。

जांच की प्रक्रिया

सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी व थानेदार रविकांत पाठक ने स्कूल पहुंचकर छानबीन की। एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखा व एक गोली बरामद की गई है। भू विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए हैं। जब्त खोखे की प्रारंभिक जांच में दो तरह की पिस्टल से गोली चलाने की बात सामने आई है। एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। स्कूल के गार्ड नुनु सिंह ने पुलिस को बताया कि बाथरूम जाने के दौरान गोली की आवाज सुनाई दी। उस दौरान लगा कि रोड की तरफ फायरिंग हुई है। बाद में देखा कि गेट में कई जगह छेद हो गया। चहारदीवारी पर गोलियों के निशान हैं। करीब 18 राउंड फायरिंग की बात बताई जा रही है।

पर्चा की सामग्री

पर्चा में लिखा है : परिचय के लिए संदेश भेज रहे हैं। यह बस एक झांकी है। पचास लाख रुपए तैयार रखो। तुम्हारी एक एक गतिविधि पर नजर है। देश से लेकर प्रदेश तक तुमको कोई नहीं बचाएगा। होशियारी दिखाने की कोशिश की तो शरीर में गोली उतार देंगे।

पिछली घटनाएँ

2011 में भी मांगी गई थी रंगदारी : स्कूल संचालक राजीव रंजन से वर्ष 2011 में भी उनके मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में कांटी थाना में केस दर्ज कराया गया था। इसमें मोतिहारी के कुख्यात फौजी सिंह का नाम सामने आया था। इसके बाद उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया गया था।

प्रबंधन का बयान

घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ पश्चिमी-एक सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। अलग-अलग लोकेशन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों के आने व जाने की दिशा व पहचान हो सके। स्कूल संचालक से अन्य विवादों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है।

-कांतेश कुमार मिश्रा, एसएसपी

सामान्य प्रश्न

✦क्या घटना में कितनी गोलियाँ चलाई गईं?−
घटना में करीब 18 राउंड फायरिंग की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: निजी स्कूल के गेट पर 18 राउंड फायरिंग, संचालक से 50 लाख रंगदारी मांगी