Muzaffarpur News: हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से छह लाख के गहने लूटे, फायरिंग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: सुस्ता गांव में शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी अनिल साह से छह लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की। धारा में घायल अनिल साह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

Muzaffarpur News: हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से छह लाख के गहने लूटे, फायरिंग

Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुस्ता गांव में शनिवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से छह लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें रेपुरा निवासी बाइक सवार व्यवसायी अनिल साह एवं उनका भतीजा रोहित कुमार बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद तीनों बदमाश मारकन चौक की तरफ हथियार लहराते भाग गए। अनिल साह की सुस्ता मेला चौक स्थित आभूषण की दुकान है। दुकान बंद कर भतीजा के साथ घर अनिल साह घर लौट रहे थे। पुलिस ने दो बाइक सवार चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है।

बेहोशी की हालत में व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि दुकान से करीब सौ मीटर आगे पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने घेर लिया। बाइक की चाभी छीन ली। इसके बाद डिक्की तोड़कर आभूषण ले लिया। विरोध करने पर फायरिंग कर दी। डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह, सकरा थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। डीएसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। सरपंच पति नितेश कुमार और मुखिया पति मनोज कुमार ने बताया कि आये दिन हो रही वारदात से लोगों में भय का माहौल है।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: हथियार भिड़ाकर व्यवसायी से छह लाख के गहने लूटे, फायरिंग