Muzaffarpur News: लूट के विरोध पर आभूषण व्यवसायी को गोली मारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाशों ने व्यवसायी बबलू कुमार को लूट के विरोध में गोली मार दी। बबलू का जाँघ में गोली लगी, लेकिन गहनों से भरा उसका बैग लूटने में बदमाशों को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Muzaffarpur News: लूट के विरोध पर आभूषण व्यवसायी को गोली मारी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/औराई। औराई थाना क्षेत्र के महेशवारा बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने लूट के विरोध पर व्यवसायी को गोली मार दी। महिसौथा निवासी आभूषण व्यवसायी बबलू कुमार (19) के बाएं जांघ में गोली लगी, जो आरपार हो गई। दूसरी गोली मिसफायर हो गई। इस दौरान बदमाशों और व्यवसायी में गुत्थम गुत्थी हुई। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बबलू के चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर दोनों बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बबलू को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। सूचना पर बेदौल ओपी के दारोगा मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बबलू का आभूषण से भरा बैग लूटने से बचा गया। बैग में करीब 2.5 लाख के गहने थे。

मामले की छानबीन

मामले को लेकर व्यवसायी बबलू ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हथौड़ी थाने के बरहद गांव में उनकी ज्वेलरी की दुकान है। रात में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महेशवारा बस स्टैंड के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया। आभूषण से भरा बैग छीनने लगा। विरोध करने पर गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे भाई रवि कुमार को ढाई लाख के गहने से भरा बैग दे दिया। पुलिस को शक है कि बदमाशों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। भाई रवि कुमार ने बताया कि मेडिकल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बबलू के जांघ में लगी गोली निकाल दी है। इधर, थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। सात जगहों पर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया है।

स्थिति और कार्रवाई

एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स ने बताया कि व्यवसायी बबलू कुमार खतरे से बाहर है। आभूषण लूटने के विरोध पर व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सुरक्षा के उपाय

दिन में विशेष गश्त, शाम ढलते ही हो जा रही लूट : एसएसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर दिन में आभूषण दुकान, पेट्रोल पंप और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दिन में विशेष चेकिंग और गश्त के बाद शाम में लूट की वारदात हो रही है। लगातार हो रही घटना को देखते हुए डीआईजी चंदन कुशवाहा ने शाम में सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग लगाने का निर्देश दिया है। खासकर एनएच और स्टेड हाईवे पर लगातार जांच अभियान चलाना है। इधर, देर शाम में दुकान बंद कर निकलने वाले आभूषण व्यवसायी को अपराधी निशाना बना रहे हैं। कच्ची-पक्की ओपी के माधोपुर सुस्ता में दुकान से घर लौट रहे व्यवसायी दीपक कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले बोचहां से दुकान बंद कर लौट रहे आभूषण व्यवसायी की कार लूट ली गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

व्यवसायी बबलू को घटना के दौरान कितनी गोली लगी?
व्यवसायी बबलू को एक गोली लगी, जो आरपार हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।