Muzaffarpur News: व्यवसायी से आभूषण लूट मामले में केस

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: महमदपुर कंठ के सुस्ता में एक व्यवसायी अनिल कुमार साह ने बाइक से घर लौटते समय चार अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर चार लाख रुपये से अधिक के गहने लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई है।

Muzaffarpur News: व्यवसायी से आभूषण लूट मामले में केस

Muzaffarpur News: सकरा। सुस्ता (महमदपुर कंठ) में शनिवार रात आभूषण लूट मामले में व्यवसायी रेपुरा निवासी अनिल कुमार साह के बयान पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। व्यवसायी ने बताया कि दुकान बंद कर भतीजा रोहित कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सुस्ता (महमदपुर कंठ) में पोखर के पास पहले से घात लगाए बदमाश खड़े थे। घेरकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर हथियार के बल पर चार लाख से अधिक के गहने, आधार और कुछ जरूरी कागजात लूट लिए। मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, सरपंच प्रतिनिधि नितेश कुमार ने बताया कि दुकानदार काफी दहशत में हैं।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: व्यवसायी से आभूषण लूट मामले में केस