बदमाशों ने रेडीमेड दुकान पर धावा बोला, हथियार भिड़ाकर 20 हजार लूटे

Mar 10, 2026 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सरैया में अंबारा चौक पर एक रेडीमेड दुकान पर मंगलवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। व्यवसायी अखिलेश सिंह को धमकाते हुए लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उन्हें और उनके स्टाफ को चोटें आईं। बदमाशों ने 20 हजार नकद और कपड़े लूटकर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

बदमाशों ने रेडीमेड दुकान पर धावा बोला, हथियार भिड़ाकर 20 हजार लूटे

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा चौक स्थित एक रेडीमेड दुकान पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे हथियार से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने व्यवसायी अखिलेश सिंह को कब्जे में ले लिया। धमकाते हुए कहा कि बीती रात ही चेतावनी दी गई थी कि बिना रंगदारी दिए दुकान नहीं खोलनी है, फिर दुकान क्यों खोल लिया। विरोध करने पर व्यवसायी को थप्पड़ जड़ दिया और लोहे की रॉड से दुकानदार, उनके स्टाफ व पुत्र पर हमला कर दिया। इसके बाद हथियार भिड़ाकर काउंटर में रखे करीब 20 हजार नकद व कुछ कपड़े लूट लिए और बाइक से फरार हो गए।

मामले को लेकर व्यवसायी कुकुड़िया निवासी अखिलेश सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें रेवा बीचला टोला निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ मन्नू कुमार सिंह, शशि कुमार, मनोज सिंह, घनश्याम कुमार सिंह, अमित कुमार सहित अन्य को नामजद किया है। प्राथमिकी में जानलेवा हमला, रंगदारी व मारपीट कर घायल करने का जिक्र किया है।उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात भी आधा दर्जन बदमाश दुकान पर पहुंचे थे और रंगदारी की मांग की थी। उस दौरान पुत्र सचिन कुमार के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सरैया थानेदार प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।