अहियापुर में लुटेरों ने सेल्समैन को खदेड़कर गोली मारी
मुजफ्फरपुर में रविवार रात तीन लुटेरों ने ब्रह्मपुरा के मॉल के सेल्समैन रंजन कुमार को गोली मार दी। वह गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती हैं। रंजन बाइक सवार अपराधियों से बचते हुए पुलिस को सूचना देने...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता अहियापुर के जमालाबाद-विशंभरपुर रोड में रविवार देर रात तीन लुटेरों ने ब्रह्मपुरा के एक मॉल के सेल्समैन रंजन कुमार को खदेड़कर गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी रंजन मीनापुर के लौतन गांव का रहने वाला है। उसके पीठ में एक गोली लगी है।
बताया है कि वह ब्रह्मपुरा स्थित मॉल से देर रात काम खत्म करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच विश्वकर्मा चौक से जमालाबाद के बीच बाइक सवार अपराधियों ने उसका पीछा किया। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे रुकने के लिए कहा। जब वह नहीं रुका तो अपराधियों ने पीछे से फायरिंग कर दी। एक गोली उसके पीठ में लग गई। गोली लगने के बाद भी रंजन नहीं रुका। आगे जाकर उसने डायल 112 की टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


