चापाकल से पानी भरने को लेकर विवाद में युवक को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर के बरजी डीह गांव में चापाकल के विवाद में अर्जुन कुमार पर दबंगों ने हमला किया। गर्दन दबाने का प्रयास किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पूर्व भू-विवाद भी शामिल है।

चापाकल से पानी भरने को लेकर विवाद में युवक को पीटा

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरजी डीह गांव में बुधवार की शाम चापाकल के विवाद में दबंगों ने अर्जुन कुमार की पिटाई कर दी। रस्सी से गर्दन दबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया। परिजनों की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पीड़ित अर्जुन कुमार ने श्यामनंदन भगत, उर्मिला देवी के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। अर्जुन कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपितों के घर के सामने सरकारी चापाकल पर पानी भरने गया था, जहां पानी नहीं भरने दिया, जिसके बाद विवाद हो गया। उधर, दूसरे गुट की उर्मिला देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है।

उसने पुलिस को बताया कि बुधवार कि शाम दीया जला रही थी, तभी अर्जुन कुमार समेत तीन लोग आ धमके। विरोध करने पर पिटाई कर दी। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पूर्व से भू-विवाद है। आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।