ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरएंटीजन किट से होगी संदिग्ध प्रवासियों की जांच, त्योहारी सीजन के दौरान बनेगी विशेष रणनीति

एंटीजन किट से होगी संदिग्ध प्रवासियों की जांच, त्योहारी सीजन के दौरान बनेगी विशेष रणनीति

त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में लौटने वाले प्रवासियों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। अधिक से अधिक संदिग्धों की जांच एंटीजन किट से कराई जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के...

एंटीजन किट से होगी संदिग्ध प्रवासियों की जांच, त्योहारी सीजन के दौरान बनेगी विशेष रणनीति
मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता Wed, 16 Sep 2020 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में लौटने वाले प्रवासियों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। अधिक से अधिक संदिग्धों की जांच एंटीजन किट से कराई जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। उन्होंने त्योहारों के समय कोरोना की रफ्तार कम करने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने के लिए कहा है।
इस निर्देश के आलोक में एसीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आशा कार्यकर्ता प्रवासियों की जांच कराएंगी। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। अभी उत्तर बिहार में कोरोना का कहर जारी है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 15 सितंबर तक उत्तर बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के करीब पहुंच गई है। सबसे अधिक केस मुजफ्फरपुर में ही हैं।
त्योहारी सीजन अक्टूबर-नवंबर में दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी घर लौटते हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इन पर्वों में सबसे अधिक प्रवासी दिल्ली, पंजाब व हरियाणा से उत्तर बिहार के जिलों में आते हैं। प्रवासी जिन शहरों से लौटेंगे, इसमें अधिकांश  रेड जोन वाले हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है।

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें