26 खेल विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी
मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तहत जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रतियोगिता 9 से 12 सितंबर तक होगी, जिसमें लगभग 1000 प्रतिभागी...

मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। स्कूली स्तर से ही खेल प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के चिह्नित खेल मैदानों पर होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर नगर आयुक्त विक्रम विरकर की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों एवं खेल संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 12 सितंबर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितंबर तक किया जायेगा।
प्रतियोगिता जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित होगी, जिनमें खेल भवन एवं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिकंदरपुर, जीडी मदर स्कूल, स्विमफिट तरणताल अखाड़ाघाट, खुदीराम बोस मैदान, पुलिस लाइन तथा लंगट सिंह कॉलेज परिसर प्रमुख हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत 26 खेल विधाओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 1000 प्रतिभागी भाग लेंगे। नगर आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी जिले के प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक खिलाड़ी भाग ले सकें। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक कमिश्नरी के अंतर्गत आनेवाले सभी जिलों से चयनित खिलाड़ी 16 से 19 सितंबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय प्रतियोगिता की भांति ही खेल भवन, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिकंदरपुर, जीडी मदर स्कूल, स्विमफिट तरणताल अखाड़ाघाट, खुदीराम बोस मैदान, पुलिस लाइन तथा लंगट सिंह कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भी 26 खेल विधाओं का आयोजन किया जाएगा और लगभग 5600 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बैडमिंटन (बालिका) अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ग तथा मलखम खेल के चयन ट्रायल को लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक जिले में होगा। यह प्रतियोगिता खेल भवन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिकंदरपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिम श्रेया श्री, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार, डीईओ अरविंद कुमार सिन्हा, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं खेल संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




