भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

Jan 07, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक का वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव उमंग-2026 चल रहा है। दूसरे दिन में भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और कैरम जैसे खेल हुए। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। फूड स्टॉल ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर, वसं। राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रहे वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव उमंग-2026 के दूसरे दिन बुधवार को भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद के अलावा कैरम भी आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने मैदान से लेकर मंच तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदानी खेलों में जहां एथलेटिक्स के दौरान शक्ति और तकनीक का शानदार मेल दिखा, वहीं ग्रुप डिस्कशन और क्विज में छात्रों की तार्किक सोच और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान खींचा। इनडोर गेम्स और फूड स्टॉल्स ने आयोजन को उत्सव में तब्दील कर दिया। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और रचनात्मक सोच का विकास होता है।

मौके पर प्रो. सुमन शेखर, प्रो. अशनारायण साह, प्रो. मनीष कुमार, डॉ. सुधीर प्रसाद सिंह, डॉ. बी.बी. चौधरी, डॉ. अरुण प्रसाद सिंह, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. अरविंद कुमार, प्रो. सत्यजीत, प्रो. माधुरी, प्रो. मनीष, प्रो. सत्यजीत, प्रो. योगेश, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, मो. नैयर होदा मौजूद थे। फूड स्टॉल पर खूब दिखा स्वाद और प्रबंधन का संगम मैगी, सैंडविच और चाय का स्टाल लगा था। यहां मैजिक प्ले कार्ड ने सबको उलझाए रखा, कोई फ्री में कुछ भी खा न पाया। पूजा, पलक, अमृता, मुस्कान, निशू, दिव्या, पंखूड़ी ने बताया कि मैजिक कार्ड को कोई पढ़ नहीं पाया। लिहाजा, सभी को पैसे चुकता करने पड़े। सबने इस स्टॉल की तारीफ की। दूसरे स्टॉल पर वेज मंचूरियन था। सुरुची कुमारी, हनी कुमारी, अनिशा कुमारी, सिमरन कुमारी ने बताया कि सबने उनके मंचूरियन की खूब तारीफ की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;